SECRET
मित्रों आप को यह जान कर अत्यंत खुसी होंगी रहस्य किताब बहुत ही प्रचलित किताब है जिस में दुनियाँ के सबसे कामयाब लोगो के बारे में बताया गया है की वे सभी कैसे कामयाब हुए उन सभी के अंदर ऐसा क्या था इस से वे कामयाब हो गए एवं वे कैसे सोचते थे, क्या सोचते थे, और अपनी कल्पनाओँ को कैसे वास्तविकता में बदल सकें थे।
आप इस किताब को पढ़ कर कैसे अपनी मन चाही जिंदगी जी सकते है मेरी सबसे पसंदीदा किताब में यहीं किताब है जिस को मई बार बार पढ़ना पसंद करता हु इसे पढ़ कर हमेशा कुछ नया सिखने को मिलता है।
लोगो के जिंदगी में बहुत सारे चमत्कार होते देखें होंगे कि कोई किसी चीज़ को बहुत ही दिल - दिमांग, सोते - जागते हमेशा उसी चीज़ के बारे में सोचता था एवं आज वो बिलकुल उसी तरह बन कर आप के सामने खड़ा है। यह क्यों संभव हुआ ? यह संभव हुआ Law of Attraction (लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन ) की वजह से आप इसे मानें या न मानें।
Rhonda Byrne द्वारा लिखित किताब The Secrets जिसको लेखक ने खुद अपने जीवन में उतारा एवं बदलाव देखा एवं महसूस किया और अपनी जिंदगी बदली है। लेखक ने हर उस कामयाब लोगों से मिली एवं उनके सफल होने के रहस्य के बारे में जाना एवं वीडियो बनाई जो बहुत ही प्रचलित हुई।
जिस रहस्य को लेखक ने महसूस किया था वो था लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन। लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कहता है की जो भी आप सोचते है एवं जिस चीज़ पर अपना ध्यान केंद्रित करते है वही आप का हो जाता है हम उन्ही चीज़ो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते है जिन में हमारे सामान तरंगे होती है संसार में विभिन्न प्रकार की ऊर्जा है एवं एवं सभी की अपनी तरंगें है हर ऊर्जा एक निश्चित तरंग पर घूम रहा है, लेखन के अनुसार किसी व्यक्ति की तरंगे उसकी सोच एवं भावना से मापा जाता है और ये उस से जुड़ी तरंगों को आकर्षित करता है। इसलिए अपने आप को एक ट्रांसमिशन टॉवर की रूप में महसूस कर जो संसार में विचारों की तरंगो को प्रकाशित कर रहा है। आप अपने विचार एवं भावनाओं से तरंगों को बदल सकते है और अपने जिंदगी में बहुत सरे लोगो एवं चीज़ो को आकर्षित कर सकते है। आकर्षण के नियम की वज़ह से ही बहुत सारे लोग अमीर बन जाते है एवं गरीब, गरीब ही रह जाता है कारण स्पष्ट है की गरीब केवल खर्च के बारे में सोचता है एवं अमीर केवल पैसे के बारे में कि कैसे अधिक से अधिक पैसे कमाए जाये।
अहसास बनाए जिंदगी
आप अपने अहसाह को हमेसा पहचाने एवं अच्छे बुरे अहसाह को पृथक करें केवल अच्छे अहसाह ही आप को आप के लक्ष्य तक ले जायेंगे।
Michal के अनुसार बहुत सारे नकरात्मक विचार से ज़्यादा शक्तिशाली एक सकारात्मक विचार होता है। और यह बहुत अच्छा है की हम जो चाहते है उसे पाने में टाइम लगता है नहीं तो बहुत परेशानी होती हम जो सोचते अगर वो तुरंत होने लगें जैसे हमने किसी हाथी के बारे में सोचा और वो तुरंत आ जाये तो हम उसे हैंडिल नहीं कर पाएंगे इस लिए इस सृष्टि का एवं लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन का धन्यवाद की इस में टाइम लगता है।
लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को फॉलो करने के तीन सीडियां है जिसे हम फॉलो कर सकते है - अपने काम में सफल कैसे हो ?
Wish - चाह
हमें संसार को यह बताना होंगा की हमें वास्तविक में क्या चाहिए। जबतक हमें स्पष्ट रूप से पता नहीं होंगा की हमें क्या चाहिए तब तक हम यूनिवर्स से भी नहीं मांग सकते की हम को क्या चाहिए इस लिए स्पष्ट सोच होना जरुरी है।
Believe विश्वास
दूसरी सीडी है कि आप संसार से जो भी मांग रहें है उस पर विश्वास रखें, इस प्रकार से व्यव्हार करें, बोलें और सोचें की वो सब आप को मिल गया है जो आप ने संसार से माँगा था जी हाँ विश्वास बहुत जरुरी है किसी चीज़ को पाने के लिए।
Received
प्राप्त करें - जो आप चाहते है वो आप को मिल गया है और आप बहुत खुश है उसे पाकर आप वो जिंदगी जी रहे है एवं महसूस कर रहे है क्यों की कोई चीज़ जब हमें नहीं मिली होती है तो हमारे भावनाएं अलग होती है एवं जब कोई चीज़ हमारे पास होती है तो भावनाएं अलग होती है तो आप के पास वो चीज़ है एवं आप वो जिंदगी जी रहे है। ये एक प्रकार का Visualization है। यो समझ लीजिये की आप मेनू से आर्डर है और वो मिलेगा जरूर और मिलने के बाद कैसा ये सोचना जरुरी है। बल्कि ये बिलकुल अलादीन के चिराग जैसा है बस हमें ये पता होना चाहिए की हमें क्या चाहिए और विश्वास होना चाहिए को वो मिलेगा जरूर।
हमें हमेसा उसी दिशा में कार्य करना चाहिए जो हमारे चीज़ के तरफ ले जाये जैसे हमें कार चाहिए तो हमें कार के बारे में सोचना चाहिए फिर कौन सी कार चाहिए, कैसी चाहिए, उस कार की टेस्ट ड्राइव करें एवं उसी से जुडी फोटो ले और अपने मस्तिष्क में बना ले।
Vision Board
The Master Key System के लेखक (Charles F. Haanel ) कहते है की लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन प्यार का ही दूसरा नाम है इस लिए हमें जो चाहिए उस से प्यार करना होगा।
आप को जो भी मिला है उस का अहसानमंद रहिये उन सब का धन्यवाद कहिये जो आप के लक्ष्य को पाने में आप की मदद किये थे क्यों की बिना इस के आप आपने व्यक्तित्व को नहीं बदल सकते है।
असा है आप को यह पोस्ट पसंद आया होगा इसी तरह हमारे साथ जुड़ने के लिए आप का दिल से धन्यावाद।
















0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें