रविवार, 9 मई 2021

SAVAL HI JAVAB HAI

                         सवाल ही जवाब हैं 

    सवाल ही जवाब हैं, यह पुस्तक हर किसी को जरूर पढ़ना चाहिए क्योकि की इस पुस्तक में यह बताया गया है कि आप को क्या करना है, क्या कहना है और किस तरह से कहना है ताकि आमने - सामने की चर्चा में हाँ सुनने के अधिक अवसर मिल सकें।  

नेटवर्क मार्केटिंग करने वालों के लिए रामबाड बुक है क्यों कि इस में बात कैसे करें के साथ साथ क्या बात करें पर विशेष ध्यान दिया गया है।  

लेखक का दवा है कि  अगर कोई व्यक्ति इस के हर एक शब्द को बिना परिवर्तन के इस्तेमाल करे तो वो अपने सेल्स को ५० गुना बढ़ा सकता है, " अगर आप इस तकनीक को दिल में उतर लें और पहले १४ दिनों तक एक भी शब्द न बदलें तो मैं वादा करता हूँ कि आपको कल्पनातीत परिणाम प्राप्त होंगे।  
लेखक एलन पीज़ कहते है कि ' सफलता एक खेल है - आप जितनी अधिक बार खेलेंगे उतनी ही अधिक बार आप जीतेंगे और जितनी अधिक बार जीतेंगे, उतनी ही अधिक सफलता से आप खेल सकेंगे। ' 

प्रथम अध्याय में पांच नियम बताये गए है जो की वास्तव में अंदर से झकझोर कर रख देते है- 
1 . ज़्यादा लोगों से मिलें 
2 . ज़्यादा लोगों से मिलें 
3 . ज़्यादा  लोगों से मिलें 
4 . औसत के नियम का प्रयोग करें 
5 . अपना औसत सुधारें 
 इस में आप कैसे ज्यादा लोगों से मिल सकते है, उन्हें बुला सकते है, समझा सकते है एवं कैसे औसत का नियम काम करता है और अपना औसत कैसे सुधारें पर विस्तृत में बताया गया है।  लेखक के अनुसार ज़्यादा लोगों से मिलना और मिलते रहना उन में से सेल्स का औसत निकलना और उस को सुधरने पर कार्य करना ही सफलता का पहला रहस्य है।  

दूसरे अध्याय में " किस तरह हाँ तक पहुँचे '' पर बहुत सरे पहलु और नियम को विस्तार से बताया गया है।  
एलन पीज़  इस को समझने के लिए चार कुंजियों की तकनीक का इस्तेमाल करते है। 
 जब आप अपने बिज़नेस के बारे में बात करते हैं तो क्या आपके संभावित ग्राहक आप पर विश्वाश करते हैं ?
  इसका छोटा सा उत्तर है ' नहीं ' क्योंकि हर रक्षात्मक मुद्रा में होते हैं।  
                                
                            " संभावित ग्राहक आपकी हर बात पर आपत्ति उठाएँगे।"       
 
                " आपके संभावित ग्राहक जो आप को बताते हैं ओह वह सब सही होता है। " 

     जब आप चार कुंजियों की तकनीक का प्रयोग करंगे तो आपको संभावित ग्राहक आपको बताएँगे कि वे क्या चाहते हैं, जबकि आप केवल उनकी बात सुनेंगे।  
               वे चार कुंजियाँ है 

     बर्फ पिघलाएँ 
        सही बटन खोजें 
        सही बटन दबाएँ 
        सौदा पक्का करें 

 " हर व्यक्ति दो में से किसी एक कारन से प्रेरित होता है : 
  लाभ प्राप्त करने के लिए या कष्ट से बचने के लिए "
बात कैसे करे क्या करें में सबसे जरुरी है की आप  की आप सामने वाले से वही सवाल पूंछे जिस का जवाब वो विस्तार पूर्वक दें इस से यह होगा की आप अपने ग्राहक को बहुत अच्छे से समझ सकते है।  इसलिए आप पुल का प्रयोग कर सकते है जैसे - 
        अथार्त / यानी, 
        उदहारण के तौर पर........ 
        फिर 
        इसलिए 
        तब आपने 
        इसका मतलब है 
और भी बहुत साडी तकनीकों से आप परिचित हो सकते है।  
आप पुस्तक से किसी के दिमाग को पढ़ सकते है एवं सामने वाले की रूचि को जान सकते है।  

आप को यह पोस्ट कैसा लगा हमें जरूर बताये।  आप का विचार ही हमारी उन्नति है।  






 

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें